सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर में आने वाले राज्यों को GRAP-4 प्रतिबंध लागू करने का दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण को लेकर सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में आने वाले राज्यों को ग्रैप-4 प्रतिबंधों को लागू करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि एक्यूआई 450 से नीचे होने पर भी प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर के राज्यों को 12वीं तक के स्कूलों में फिज़िकल क्लासेस बंद करने के आदेश दिए हैं।