सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 'वोट चोरी' मामले में SIT जांच की मांग वाली जनहित याचिका
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ‘वोट चोरी’ मामले में SIT जांच की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया। यह याचिका वकील रोहित पांडेय ने दायर की थी जिसमें मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों की जांच की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अपने समाधान के लिए अन्य वैकल्पिक उपायों का सहारा ले सकता है।