सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर स्वत: लिया संज्ञान, केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार, CBI, हरियाणा सरकार और अंबाला साइबर क्राइम विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दरअसल, यह मामला हरियाणा के एक दंपति से ₹1.05 करोड़ की ठगी से जुड़ा है जिसमें ठगों ने फर्जी CBI अधिकारी बनकर उन्हें डराया और फर्जी आदेश दिखाए।