सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोज़र को हमेशा के लिए गैराज में खड़ा कर दिया है: अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के बुलडोज़र ऐक्शन पर दिए फैसले पर कहा है, "सुप्रीम कोर्ट के फैसले के कारण बुलडोज़र हमेशा के लिए गैराज में खड़ा हो गया है।" उन्होंने कहा, "शीर्ष अदालत ने जो कहा उससे बड़ी टिप्पणी कोई नहीं हो सकती।" दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोज़र ऐक्शन को लेकर कई दिशानिर्देश भी जारी किए थे।