पेपर लीक के चलते एनईईटी यूजी-2026 परीक्षा रद्द किए जाने के मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल असोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। असोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है। असोसिएशन ने एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे बदलने या पुनर्गठित करने की मांग की है।