सुप्रीम कोर्ट में 241 पदों पर निकली भर्ती, ₹35,400 से ₹72,040 तक मिलेगा वेतन

सुप्रीम कोर्ट ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के खाली पड़े 241 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रकिया 5 फरवरी से शुरू हो गई है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च है। इच्छुक उम्मीदवार sci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जूनियर कोर्ट असिस्टेंट चुने जाने पर उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹72,040 तक का वेतन मिलेगा।