सुप्रिया सुले ने एअर इंडिया की फ्लाइट लेट होने पर की आलोचना, एयरलाइन ने दी प्रतिक्रिया

एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने उनकी एअर इंडिया की फ्लाइट लेट होने पर एयरलाइन की आलोचना की है। उन्होंने X पर लिखा, "एअर इंडिया की फ्लाइट एआई0508, 1 घंटे 19 मिनट की देरी से रवाना हुई...यह अस्वीकार्य है। नागरिक उड्डयन मंत्री इसके लिए सख्त नियम लागू करें।" पोस्ट पर एअर इंडिया ने लिखा, "यह हमारे बस में नहीं है।"