स्पेस-X ने लॉन्च किया यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का 'हेरा मिशन'
अरबपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली अंतरिक्ष कंपनी स्पेस-X ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के 'हेरा मिशन' को लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हेरा मिशन' यह पता लगाएगा कि स्पेसक्राफ्ट के साथ टक्कर के कारण डिमोर्फोस एस्टेरॉयड पर क्या असर हुआ। इस मिशन में क्यूबसैट्स का इस्तेमाल होगा जो एस्टेरॉयड की सतह के करीब जाकर उसकी संरचना का अध्ययन करेंगे।