स्पेस में भारत को बड़ी सफलता, चंद्रयान 2 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर संभावित बर्फ का लगाया पता
इसरो के चंद्रयान 2 ऑर्बिटर ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सतह के नीचे 'वॉटर-आइस' दबे होने के संकेत का पता लगाया है। वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर 'डबल शैडोड क्रेटर्स' यानी ऐसे क्रेटर्स का अध्ययन किया जो हमेशा अंधेरे में रहते हैं। इन क्रेटर्स तक कभी सूरज की रोशनी नहीं पहुंचती और इसलिए यहां का तापमान -248°C तक होता है।