भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला ने आईआईटी बॉम्बे के एक कार्यक्रम में अपने इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन का अनुभव साझा किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष मिशन की तैयारी के दौरान उन्होंने दो अक्ल दाढ़ निकलवाए थे। उन्होंने कहा, "हम किसी भी मेडिकल आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहते हैं...लेकिन स्पेस में डेंटल सर्जरी नहीं की जा सकती।"