स्पेस स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों ने 16 बार किया नए साल का स्वागत
इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों ने 16 बार नए साल का स्वागत किया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आईएसएस लगभग 28,000 किमी/घंटा की स्पीड से हर 90 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करता है। इसका मतलब है कि 24-घंटे में यह ग्रह के चारों ओर लगभग 16 बार घूमता है और प्रतिदिन 16-16 बार सूर्योदय-सूर्यास्त देखता है।