सुपर मारियो जैसे वीडियो गेम खेलने से कम होता है मानसिक तनाव: अध्ययन
जेएमआईआर सीरियस गेम्स में छपी स्टडी के मुताबिक, सुपर मारियो ब्रदर्स और योशी जैसे वीडियो गेम खेलने वाले युवाओं में बर्नआउट का खतरा कम पाया गया है। ये गेम बचपन की खुशी और जिज्ञासा को फिर से जगाते हैं जिससे मानसिक तनाव घटता है। बकौल शोध, बर्नआउट से बचाव के लिए वेलनेस के साथ खुशी महसूस करना भी ज़रूरी है।