सुपरस्टारडम को बढ़ावा नहीं देना चाहिए; हम क्रिकेटर हैं, ऐक्टर नहीं: अश्विन

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट में चीज़ों को सामान्य बनाने की ज़रूरत है व टीम में सुपरस्टारडम और सुपर सेलिब्रिटी कल्चर को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "हम क्रिकेटर हैं, ऐक्टर या सुपरस्टार नहीं। हमें ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिससे आम लोग जुड़ सकें और अपनी तुलना कर सकें।"