सैफ अली खान को चाकू मारने को लेकर गिरफ्तार किए गए शख्स के बारे में अब तक क्या पता है?
ऐक्टर सैफ अली खान के घर पर चोरी के दौरान उन्हें चाकू मारने को लेकर ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट से गिरफ्तार किया गया 30-वर्षीय मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहज़ाद कथित तौर पर बांग्लादेशी है। बकौल पुलिस, 4-5 महीने पहले वह संभवत: अवैध तरीके से भारत आया था। शरीफुल अविवाहित है और इससे पहले एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।