inshorts

सैफ अली खान के पटौदी पैलेस में किन फिल्मों की हो चुकी है शूटिंग?

ऐक्टर सैफ अली खान के गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित पटौदी पैलेस में 2004 में रिलीज हुई फिल्म वीर-ज़ारा, मंगल पांडे, रंग दे बसंती, गांधी माय फादर, मेरे ब्रदर की दुल्हन, ऐनिमल, तांडव आदि फिल्मों की शूटिंग हुई है। अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स की हॉलीवुड फिल्म 'ईट प्रे लव' का भी कुछ हिस्सा इस पुश्तैनी हवेली में शूट किया गया है।