inshorts

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सड़क किनारे तंबू वाले 'गुरुजी' से ली ₹48 लाख की बूटी, 'खराब' हुई किडनी

बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने झोलाछाप आयुर्वेदिक डॉक्टर के चक्कर में फंसकर ₹48 लाख गंवा दिए और उसे किडनी की समस्या भी हो गई। बकौल शख्स, शादी के बाद 'सेक्शुअल समस्या' होने पर उसने जल्द इलाज के लिए सड़क किनारे 'आयुर्वेदिक दवाखाना' तंबू लगाने वाले 'विजय गुरुजी' से 'देवराज बूटी' लेनी शुरू की थी जिसकी कीमत ₹1.6 लाख/ग्राम थी।