वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, जनवरी-नवंबर के बीच भारत में 12 टन से ज़्यादा डिजिटल गोल्ड खरीदा गया जिसकी कीमत ₹16,670 करोड़ है। गौरतलब है, मार्केट रेगुलेटर सेबी ने चेतावनी देते हुए पहले ही स्पष्ट किया था कि डिजिटल गोल्ड रेगुलेटेड प्रोडक्ट नहीं है और ऑपरेशनल दिक्कत या प्लेटफॉर्म फेल होने पर निवेशकों का पैसा जोखिम में पड़ सकता है।