सेबी की पूर्व चेयरमैन माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पीटीआई के अनुसार, मुंबई की एक विशेष अदालत ने कथित शेयर बाज़ार धोखाधड़ी और नियामक उल्लंघनों के मामले में माधबी और 5-अन्य अधिकारियों के खिलाफ ऐंटी करप्शन ब्यूरो को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है, माधबी का 28 फरवरी 2025 को कार्यकाल खत्म हुआ है।