साबांग बंदरगाह रणनीतिक रूप से क्यों है महत्वपूर्ण, भारत को चीन के मुकाबले कैसे होगा फायदा?

भारत और इंडोनेशिया जिस साबांग बंदरगाह को संयुक्त रूप से विकसित करने पर सहमत हुए हैं उससे हिंद महासागर-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा करने और चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने की भारत की क्षमता मज़बूत होगी। मलक्का स्ट्रेट के पास स्थित यह बंदरगाह पनडुब्बियों समेत नौसैनिक जहाज़ों की मेज़बानी करने में सक्षम है।