Inox क्लीन एनर्जी के IPO को सेबी ने रोका, ₹10,000 करोड़ जुटाने की थी तैयारी
Inox क्लीन एनर्जी के प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ के IPO पर सेबी ने फिलहाल रोक लगा दी है। कंपनी ने 29 सितंबर को IPO के दस्तावेज जमा किए थे, जिसमें ₹8,000 करोड़ के नए शेयर और प्रमोटर की ओर से ₹2,000 करोड़ का OFS शामिल था। सेबी ने बिना कारण बताए ऑब्जर्वेशन जारी करने की प्रक्रिया रोकने की जानकारी दी है।