शेयर बाज़ार में लिस्टेड कंपनी पर लगा बैन, 5 अन्य के खिलाफ भी सेबी का बड़ा एक्शन
सेबी ने लिस्टेड कंपनी ओमेक्स और पांच अन्य को सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित किया है। सेबी के मुताबिक, ओमेक्स ने अपनी 25% न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी की शर्त पूरी दिखाने के लिए कंपनी और समूह की कंपनियों से ₹46.50-करोड़ का फंड कुछ संस्थाओं को दिलाया जिससे उन्होंने ओमेक्स के शेयर खरीदे और उन्हें स्वतंत्र पब्लिक शेयरहोल्डिंग के रूप में दिखाया गया।