सेबी और भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों ने मिलकर एक नई तकनीक-आधारित व्यवस्था 'Common Reporting Mechanism' शुरू की जिसके ज़रिए स्टॉक ब्रोकरों को अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट हर एक्सचेंज को अलग-अलग भेजने की ज़रूरत नहीं होगी। बकौल सेबी, इससे ब्रोकरों की लागत में कमी आएगी और काम आसान होगा। इसका फायदा एनएसई और अन्य बाज़ारों से जुड़े करीब 990 ब्रोकर उठा सकेंगे।