सेबी ने आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के आईपीओ के लिए दाखिल किए गए ड्राफ्ट पेपर्स को मंज़ूरी दे दी है जिसके बाद कंपनी का आईपीओ लाने का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी के इस इश्यू में ₹2,150 करोड़ के नए शेयर व 13,22,88,941 शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) शामिल होगा। ओएफएस के ज़रिए पीयूष बंसल (लेंसकार्ट सीईओ) 2 करोड़ शेयर बेचेंगे।