सेबी ने निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाने और फ्रॉड रोकने के लिए नया सर्कुलर जारी किया है। इसके तहत सेबी-रजिस्टर्ड ब्रोकर और म्यूचुअल फंड्स को '@valid' यूपीआई हैंडल और 'सेबी चेक' टूल अपनाना होगा जिससे निवेशकों को सुरक्षित भुगतान और सेबी-रजिस्टर्ड संस्थानों की पहचान हो सके। वहीं, कैटेगरी-स्पेसिफिक सूचक (ब्रोकर के लिए brk और म्यूचुअल फंड के लिए mf) जोड़ें जाएंगे।