सेबी ने लगभग ₹68.5 लाख का बकाया वसूलने के लिए वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज़ की प्रवर्तक इकाई इलेक्ट्रोपार्ट्स (इंडिया) के सीईओ वेणुगोपाल धूत और कंपनी के बैंक खातों, शेयरों और म्यूचुअल फंड होल्डिंग को कुर्क करने का आदेश दिया है। इससे पहले सेबी ने 30 सितंबर को इलेक्ट्रोपार्ट्स और वेणुगोपाल को नोटिस भेजकर 15-दिन में बकाया राशि देने को कहा था।