inshorts

11 साल पुरानी कंपनी के IPO को मंज़ूरी, अदाणी से लेकर टाटा ग्रुप तक हैं इसके क्लाइंट

सेबी ने वेदांता समूह की कंपनी स्टरलाइट इलेक्ट्रिक के IPO को मंज़ूरी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 साल पुरानी यह कंपनी IPO के ज़रिए 77.9 लाख नए शेयर जारी करेगी और इतने ही शेयर OFS के जरिए बेचे जाएंगे। इसके क्लाइंट में अदाणी इलेक्ट्रिक, टाटा पावर, पावर ग्रिड, L&T, जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल जैसी कंपनियां शामिल हैं।