सेबी से हिंडनबर्ग मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद शुक्रवार को अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेज़ी दर्ज की गई। समूह का कुल बाजार पूंजीकरण एक ही दिन में ₹69,000 करोड़ बढ़कर ₹13.96 लाख करोड़ पर पहुंच गया। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली।