सेब सम्राट के नाम से मशहूर हिमाचल के हरिमन शर्मा को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले के रहने वाले हरिमन शर्मा को बागवानी के क्षेत्र में नवीन प्रयोग करने के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। हरिमन शर्मा को 'सेब सम्राट' के नाम से भी जाना जाता है और उन्हें बागवानी में नए-नए प्रयोग करने के लिए अनेक पुरस्कार मिल चुके हैं।