मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत साबरमती नदी पर 480 मीटर लंबा और 36 मीटर ऊंचा पुल पूरा हो गया है। एनएचएसआरसीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि करीब 118 फुट ऊंचा यह पुल 12 मंज़िला इमारत के बराबर है। यह साबरमती स्टेशन से करीब एक किलोमीटर और अहमदाबाद स्टेशन से चार किलोमीटर दूर है।