पोलैंड की पैरालंपिक चैंपियन क्लब थ्रोअर रोज़ा कोज़ाकोवास्का ने मंगलवार को दिल्ली में वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में स्वर्ण पदक जीता। दरअसल, रोज़ा गंभीर डिहाइड्रेशन, उल्टी व हीट स्ट्रोक के चलते मंगलवार तड़के अपने कमरे में बेहोश मिली थीं और अस्पताल में कुछ घंटे बिताने के बाद उन्होंने एफ-32 स्पर्धा में भाग लिया व गोल्ड जीतकर दुनिया को चौंका दिया।