सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने के क्या हैं नुकसान?
एनएचएम यूपी ने सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीने के नुकसान बताते हुए कहा, "इससे ऐसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।" एनएचएम यूपी के अनुसार, यह पेट में जलन का कारण और दिनभर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। बकौल एनएचएम यूपी, पहले पानी पिएं या हल्का पौष्टिक आहार लें फिर चाय का आनंद उठाएं।