कई बार सुबह उठने पर चेहरे पर सूजन होती है। ऐसा हार्मोनल बदलाव, देर रात तक जागने, रात में चीनी-नमक के अधिक सेवन, सोने की पोज़ीशन, एलर्जिक रिऐक्शन, खान-पान और किडनी की समस्याओं के कारण हो सकता है। इसे घटाने के लिए फाइबर-युक्त चीज़ों को डाइट में शामिल करने और चेहरे की मसाज करने की सलाह दी जाती है।