सुबह उठते ही होने वाले सिरदर्द को लेकर न्यूट्रिशनिस्ट ने चेताया
न्यूट्रिशनिस्ट अनामिका गौर के मुताबिक, सुबह उठते ही सिरदर्द डाइट में ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी दर्शाता है। बकौल अनामिका, मैग्नीशियम की कमी से नसें तन जाती हैं जिससे सिरदर्द/माइग्रेन होता है, विटामिन बी2-बी12 की कमी से सुबह उठते ही भारीपन-दर्द महसूस होता है जबकि पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन के चलते मस्तिष्क तक ब्लडफ्लो घटने से सिरदर्द होता है।