सुबह के नाश्ते में ये 5 बड़ी गलतियां कर रहे हैं लोग, डॉक्टर ने किया अलर्ट
डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार, सुबह के नाश्ते के दौरान की जाने वाली कुछ गलत आदतें सेहत पर नकारात्मक असर डालती हैं। उन्होंने बताया कि खाली पेट चाय पीना, रोज़ पराठे खाना, इंस्टेंट ओट्स का सेवन, चाय के साथ बिस्किट या रस्क खाना और डाइटिंग के चक्कर में नाश्ता छोड़ना सेहत और एनर्जी लेवल दोनों को नुकसान पहुंचाता है।