सुभाष चंद्र बोस ने कौनसे साल में पास की थी भारतीय सिविल सेवा परीक्षा और क्या रही थी रैंक?

23 जनवरी 1897 को जन्मे दिग्गज स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने 1920 में ब्रिटिश सरकार द्वारा आयोजित की गई भारतीय सिविल सेवा परीक्षा पास कर चौथी रैंक हासिल की थी। हालांकि, उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में शामिल होने के लिए अप्रैल 1921 में सिविल सेवा से इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब वह 24 वर्ष के थे।