यूपी में जी घबराने पर महिला ने कार से निकाला सिर; ट्रैक्टर से टकराकर हुई मौत
संभल में बुधवार सुबह दिल्ली से घर लौट रही 28 वर्षीया दोजवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। चलती कार में जी घबराने पर उन्होंने खिड़की से सिर बाहर निकाला, तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर गंभीर घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी 7 माह की बीमार बेटी पल्लवी भी साथ थी।