संभल (यूपी) के सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी पर कमेंट करते हुए रील बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है। रील में उसने कहा था, "2 महीने बाद बकरीद आ रही है सीओ साहब...कह देना उनसे भी घर से बाहर न निकालें, वे जिनका धर्म गोश्त देखकर भ्रष्ट हो जाता है।" हिरासत में आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नज़र आया।