संभल के बाद वाराणसी के मुस्लिम इलाके में मिला 250 साल पुराना मंदिर, 40 वर्षों से लटका है ताला

यूपी के संभल के बाद अब वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके में एक बंद मंदिर मिला है। हिंदू संगठन सनातन रक्षक दल ने दावा किया है कि 40 फीट ऊंचा यह मंदिर 250-साल पुराना है और 40-साल से इस मंदिर पर ताला लगा है। सनातन रक्षक दल ने मंदिर खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।