संभल में 4 मस्जिदों और एक मदरसे से ₹1.3 करोड़ की बिजली चोरी का हुआ खुलासा
संभल (यूपी) में बिजली चोरी को लेकर चले अभियान के बाद प्रशासन का दावा है कि पिछले साल इलाके में 4 मस्जिदों और एक मदरसे ने ₹1.3 करोड़ की बिजली चोरी की। प्रशासन के मुताबिक, एक मस्जिद की ऊपरी मंज़िल पर अवैध बिजली घर जैसा बना हुआ मिला जहां से 100 से अधिक घरों को बिजली सप्लाई हो रही थी।