संभल में 46 वर्ष बाद खोले गए मंदिर की होगी कार्बन डेटिंग, ASI को लिखा गया पत्र
संभल (यूपी) के ज़िला प्रशासन ने ज़िले में 46 वर्ष बाद खोले गए मंदिर की कार्बन डेटिंग करवाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को पत्र लिखा है। ज़िला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि मंदिर के अंदर एक कुआं भी मिला है। वहीं, मंदिर की सुरक्षा के लिए पूरे इलाके को सीसीटीवी कैमरे से कवर किया गया है।