संभल में जामा मस्जिद से कुछ मीटर की दूरी पर मिला 'मृत्यु का कुआं'
संभल (यूपी) में गुरुवार को जामा मस्जिद से कुछ मीटर की दूरी पर हिंदू बाहुल्य इलाके में एक कुआं मिला है जिसे 'मृत्यु का कुआं' भी कहा जाता है। इसके पास मृत्युंजय महादेव मंदिर होने का भी दावा किया जा रहा है जो मिट्टी के नीचे दबा हुआ है। पौराणिक कथाओं में संभल को तीर्थों का केंद्र बताया गया है।