संभल में मंदिर से सटा छज्जा मकान मालिक ने तुड़वाने का काम किया शुरू; कहा- प्रशासन का दवाब नहीं

संभल (उत्तर प्रदेश) में 46-वर्ष बाद खुले मंदिर के बगल में बने मकान के छज्जे को तोड़ा जा रहा है। मकान मालिक मतीन अहमद खुद अवैध हिस्से को तुड़वा रहे हैं व उन्होंने 'दैनिक भास्कर' से कहा कि मंदिर ढक रहा था और इसलिए अब इसे तुड़वा रहे हैं और उन पर प्रशासन का कोई दबाव नहीं है।