संभल (यूपी) में गौसुलवरा मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर मुस्लिम पक्ष को हाईकोर्ट से झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मस्जिद समिति की ध्वस्तीकरण के खिलाफ याचिका खारिज कर दी जिससे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि मस्जिद सरकारी ज़मीन पर बनी है। वहीं, अनुमति मिलने के बाद स्थानीय लोग मस्जिद को खुद तोड़ने लगे हैं।