संभल हिंसा के दौरान SP बिश्नोई के पैर में लगा था गोली का छर्रा, कहा- पत्थर की चोट समझा

संभल (उत्तर प्रदेश) में रविवार को हुई हिंसा के दौरान ज़िले के एसपी कृष्ण बिश्नोई के पैर में गोली का छर्रा लगा था जिसका पता उन्हें 2-3 दिनों के बाद चला। एसपी ने कहा, "पैर में कई जगह पत्थर से चोट लगी थी इसलिए छर्रा लगने का पता नहीं चला...इंफेक्शन होने पर डॉक्टर ने एक्स-रे कराया तो इसका पता चला।"