संभल हिंसा को लेकर पाकिस्तानी मौलाना से बात करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार
संभल (यूपी) हिंसा को लेकर पाकिस्तानी मौलाना से बात करने वाले आरोपी मोहम्मद अकील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अकील का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह पाकिस्तानी मौलाना से 'क्या हिंसा में जान गंवाने वाले व्यक्तियों को शहीद माना जाना चाहिए?' सवाल पूछते दिखा था। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।