संभल हिंसा में ASP अनुज चौधरी व 12 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश

संभल (यूपी) हिंसा मामले में सीजेएम कोर्ट ने ASP अनुज चौधरी और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। आरोप है कि नवंबर-2024 की हिंसा के दौरान रस्क बेचने निकले युवक को पुलिस की गोली लगी थी। युवक के पिता की याचिका पर कोर्ट ने यह आदेश दिया। दरअसल, हिंसा के समय अनुज चौधरी संभल के CO थे।