उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में एनआईसीयू में शुक्रवार रात आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत के बाद ज़िले के डीएम अविनाश कुमार ने बताया, "एनआईसीयू में संभवता शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।" उन्होंने बताया, ''मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में मौजूद स्टाफ से मिली जानकारी के मुताबिक रात 10:45 बजे आग लगी थी।''