मां को नहीं बताया कि एशियन गेम्स में जा रही हूं: 10000m दौड़ में कांस्य जीतने वालीं सीमा
महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में 32:50.05 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीतने वालीं हिमाचल प्रदेश की 25-वर्षीय धाविका सीमा ने बताया कि उन्होंने अपनी 78-वर्षीय मां को एशियन गेम्स के लिए जापान जाने की जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि उनकी मां उनकी यात्रा को लेकर काफी चिंता करती हैं और उन्हें हाई-ब्लडप्रेशर की समस्या है।