थाईलैंड-कंबोडिया ने सीमा पर संघर्ष के बाद सीज़फायर वार्ता के लिए सहमति जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कंबोडिया के नेताओं से बात की है और थाईलैंड को तुरंत सीज़फायर के लिए कॉल करने की तैयारी कर रहे हैं। कंबोडिया के दूत ने यूएन में कहा कि उन्होंने थाईलैंड संग 'तत्काल सीज़फायर' की मांग की है।