पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने नोएडा के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है जिसकी तस्वीर सामने आई है। सीमा के वकील एपी सिंह ने बताया कि सीमा की नॉर्मल डिलीवरी हुई है और मां-बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। सीमा के पहले 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह पहला बच्चा है।